क्या एक सेब और चाय एक अच्छा नाश्ता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 09:56

क्या सेब खाने के बाद चाय पी सकते है? जानें एक्सपर्ट की राय
Can We Drink Tea After Eating Apple: सेब पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जो न सिर्फ खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सेब में पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, विटामिन सी, बी6 जैसे विटामिन्स और मिनरल्स के साथ ही एंटीऑक्सीडेंड्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। सेब खाने से शरीर में पोषण की कमी नहीं होती है। साथ ही यह गंभीर रोगों को भी दूर रखता है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। बहुत से लोगों को कुछ भी खाने के बाद में चाय पीते हैं। इसलिए अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या सेब खाने के बाद चाय पी सकते हैं (Can We Drink Tea After Eating Apple In Hindi)? या सेब खाने के बाद चाय पीना सेफ है या नहीं। इसके बारे में जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। आइए जानते हैं सेब खाने के लिए चाय पी सकते हैं या नहीं।

क्या सेब खाने के बाद चाय पी सकते है?-
डायटीशियन गरिमा के अनुसार सिर्फ सेब खाने के बाद ही नहीं, कुछ भी खाने के कम से 30 मिनट बाद तक चाय नहीं पीनी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि इससे आपका पाचन प्रभावित होता है। साथ ही चाय में टैनिन होता है। आप कुछ भी खाने के बाद जब चाय पीते हैं, तो चाय में मौजूद टैनिन भोजन से के पाचन को बाधित करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी बाधा बनता है। इस तरह आपका पेट तो भर जाता है, लेकिन शरीर को कोई लाभ नहीं मिलता है। यह आपके पाचन में गड़बड़ का कारण बनता है और शरीर में अतिरिक्त चर्बी को बढ़ाने में योगदान देता है। साथ ही इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

सेब खाने के बाद चाय पीने के नुकसान-

डायटीशियन गरिमा के अनुसार सेब की तासीर ठंडी होती है और आयुर्वेद के अनुसार कभी ठंडी और गर्म चीजों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। अगर आप सेब खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं जैसे पेट में गैस, अपच, सूजन, ब्लोटिंग, कब्ज और सीने में जलन आदि। साथ ही पेट में गैस के अधिक गैस के कारण आपको सिरदर्द और मतली के साथ ही उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए आपको सिर्फ सेब ही नहीं, किसी भी फूड्स के सेवन के बाद चाय पीने से बचना चाहिए।

सेब ही नहीं, आप जब भी भोजन करते हैं या कुछ खाते हैं, तो आपको उसके कम से कम 30 मिनट बाद चाय पीनी चाहिए। यह ठीक बात चाय पीने के बाद किसी ठंडी चीज का सेवन करने पर भी लागू होती है। चाय पीने के बाद भी आपको कम से 30 मिनट तक कुछ भी ठंडा खाने से बचना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info